NEXT 3 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत राज चुनाव के तहत मंगलवार को क्षेत्र के राजनीतिक दिग्गजों ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपनी धर्मपत्नी नर्बदा देवी के साथ पैतृक गांव गुसाईंसर बड़ा में मतदान किया। वहीं, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने अपने गांव ऊपनी के राजकीय विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
मतदान के बाद विधायक सारस्वत ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने की अपील की।
इसी तरह पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि हर एक वोट क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने का आह्वान किया।




















