#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कल श्रीडूंगरगढ़ सहित तीन पंचायत समितियों में मतदान, 402 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

By Next Team Writer

Updated on:

तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों में 123 केंद्रों पर होगा मतदान

NEXT 2 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के बाद निर्धारित वाहनों से उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़, रीड़ी और लूणकरणसर पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार ने मतदान दलों की रवानगी के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में जिम्मेदारी निभाना गर्व का विषय है। सभी कार्मिक निष्पक्षता और गंभीरता के साथ अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को स्वतंत्र और भयमुक्त माहौल में मतदान का अवसर मिलना चाहिए। निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर पूरी की जाएं।

श्रीडूंगरगढ़ में 123 मतदान केंद्र

तीसरे चरण में तीन पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में कुल 402 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों में 123, रीड़ी की 31 ग्राम पंचायतों में 104 और लूणकरणसर की 48 ग्राम पंचायतों में 175 मतदान केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी के साथ प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

5 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं 4 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। 5 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

ये अधिकारी रहे मौजूद: उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव हेमेन्द्र नागर, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग, रिटर्निंग अधिकारी दयानंद रूयल, श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम झंवरलाल मित्तल और दमयंती कंवर सहित प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारी उपस्थित रहे।

NEXT: जिला कोषाधिकारी धीरज जोशी द्वारा पंचायत चुनाव में उम्मीदवार के आय-व्यय की सीमा मतदान दलों को बताई गई

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कल श्रीडूंगरगढ़ सहित तीन पंचायत समितियों में मतदान, 402 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां🟢 सात दोस्तों की सोच बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार, BANI PRASS से घर के हुनर को मिला बाजार🟢 18 दिन से लापता 65 वर्षीय संपतलाल बोथरा, परिवार ने की मदद की अपील