#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ के पुत्र ने देशभर में बढ़ाया क्षेत्र का नाम, हिमांशु जोशी को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

By Next Team Writer

Published on:

कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, इसी साल CBIC उत्कृष्टता प्रशस्ति पत्र से भी हो चुके हैं सम्मानित

NEXT 31 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अपनी प्रतिभा, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर श्रीडूंगरगढ़ के एक और होनहार बेटे ने देशभर में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कालूबास निवासी हिमांशु जोशी को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए सम्मानित किया जाएगा। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई इकाई में इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हिमांशु की इस उपलब्धि से श्रीडूंगरगढ़ में गर्व और खुशी का माहौल है।

गृह मंत्रालय की ओर से दिया जाने वाला यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान देश के लिए असाधारण सेवाएं देने वाले अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता और समर्पण के लिए प्रदान किया जाता है। हिमांशु को यह पदक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किया जाएगा। कम उम्र में इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होकर उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के सामने सफलता की एक नई मिसाल पेश की है।

एक ही साल में दो प्रतिष्ठित सम्मान

एडवोकेट निखिल पारीक ने बताया कि हिमांशु की उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसी वर्ष 1 जुलाई को नई दिल्ली स्थित CSOI में आयोजित 9वें GST दिवस समारोह में उन्हें CBIC Certificate of Excellence (उत्कृष्टता प्रशस्ति पत्र) से भी सम्मानित किया गया था। भारत के राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की ओर से यह सम्मान अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाता है।

दादा-नाना की सीख और मामाजी का मार्गदर्शन बना आधार

हिमांशु जोशी अपनी इन सफलताओं का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा शेराराम जोशी और नाना कृष्ण पांडिया से मिली सच्चाई, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सीख को देते हैं। वहीं, उनके मामा पंकज पारीक (पंकज सर) के मार्गदर्शन का भी उनकी सफलता में विशेष योगदान रहा है।

हिमांशु के पिता देवदत्त जोशी और माता रचना देवी जोशी हैं। कालूबास से निकलकर देश की महत्वपूर्ण जांच एवं खुफिया एजेंसी में अपनी सेवाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल करना न केवल परिवार, बल्कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 दो ट्रक बेचे, खरीदारों ने नहीं चुकाई फाइनेंस की किस्तें, नामांतरण भी अटकाया; धमकी देने का आरोप🟢 35 साल विद्यालय की सेवा की, स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई🟢 श्रीडूंगरगढ़ के पुत्र ने देशभर में बढ़ाया क्षेत्र का नाम, हिमांशु जोशी को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक🟢 श्रीडूंगरगढ़ से 2 नवंबर को निकलेगी डूंगर बालाजी की डाक ध्वजा, रात को होगा जागरण