जैन विधि-विधान से हुआ प्रतिष्ठान का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ रहे हैं ग्राहक; काजू-बादाम कतली, केसर कतली, बूंदी सहित मिठाइयों और नमकीन की खूब हो रही है खरीददारी
NEXT 30 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अब मिठाइयों का स्वाद लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के लोगों को एक नया ठिकाना मिल गया है। कालू बास स्थित मालू भवन के पास शुक्रवार को ‘ॐ अर्हम् स्वीट्स’ का शुभारंभ हुआ। शुद्धता, ताजगी और बेहतरीन स्वाद को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ शुरू हुए इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन जैन विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) के संस्कारकों ने जैन विधि से मंत्रोच्चारण करते हुए विधिपूर्वक पूजन करवाया। इस दौरान सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा सहित अन्य संस्कारक मौजूद रहे।

शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों की उमड़ी भीड़
दुकान खुलते ही मिठाइयों के शौकीनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन ग्राहकों का तांता लगा हुआ है और लोग विभिन्न प्रकार की मिठाइयों एवं नमकीन की खरीदारी कर रहे हैं। प्रतिष्ठान में तैयार काजू कतली, बादाम कतली, केसर कतली, बूंदी सहित कई तरह की मिठाइयों का लोगों ने स्वाद चखा और बेहतरीन टेस्ट की सराहना की। ग्राहकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया से शुभारंभ का माहौल और भी खास बन गया है।
शुद्धता, ताजगी और गुणवत्ता रहेगी प्राथमिकता
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मुदित बरड़िया की ओर से बताया गया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी। पवन बरड़िया ने कहा कि प्रतिष्ठान में शुद्धता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ग्राहकों के भरोसे पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास रहेगा। मिठाइयों की ताजगी और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि हर खुशी के मौके पर ग्राहक यहां की मिठास को याद रखें।
गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
शुभारंभ समारोह में पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, वाईस चेयरमैन विनोद गिरी गुसाईं, सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया, सभा के पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मोहनलाल सेठिया, जैन समाज की वरिष्ठ महिला झिणकार देवी बोथरा, पार्षद रामचन्द्र स्वामी, पूर्व पार्षद रजत आसोपा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मुदित बरड़िया को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हेमलता बरड़िया एवं पवन बरड़िया ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
यहां पहुंचे ग्राहक: ॐ अर्हम् स्वीट्स, मालू भवन के पास, कालू बास, श्रीडूंगरगढ़। प्रोपराइटर : मुदित बरड़िया।























