84 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया स्वर्ण पदक, महाविद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
NEXT 28 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका सोनी ने अंतरमहाविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से श्रीगंगानगर के डी.ए.वी. कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रियंका ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।

प्रियंका की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ और प्राचार्य विनोद सुथार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय प्रबंध समिति ने भी प्रियंका की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना महाविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रियंका की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।



















