#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सतीश पूनिया और रामगोपाल सुथार की मौजूदगी में भाजपा की चुनावी सभा, पंचायत राज चुनाव पर किया मंथन

By Next Team Writer

Published on:

झुंझुनूं के जिला परिषद वार्ड 39 में कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन की तैयारियों और जनसंपर्क अभियान पर हुई चर्चा

NEXT 25 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। झुंझनू में जिला परिषद वार्ड संख्या 39 में रविवार को भाजपा की चुनावी सभा आयोजित हुई। सभा में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं, राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं पंचायत राज चुनाव प्रभारी रामगोपाल सुथार की मौजूदगी में पंचायत राज चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई।

सभा के दौरान सतीश पूनिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में संगठन को सक्रिय रखने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, विधायक राजेंद्र भाम्बू, विश्वम्भर पूनिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा में पंचायत राज चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा 200 MVA का ट्रांसफॉर्मर, विधायक सारस्वत का जताया आभार