#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्व. पुगलिया दंपती की स्मृति में अस्पताल के डीडीसी कक्ष का जीर्णोद्धार, मंत्रोच्चार के साथ किया उद्घाटन

By Next Team Writer

Updated on:

राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया का अस्पताल प्रशासन ने किया सम्मान

NEXT 25 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उपजिला अस्पताल में श्रद्धानिष्ठ श्रावक एवं साहित्य रत्न विशारद स्व. धर्मचंद्र पुगलिया और श्रद्धा की प्रतिमूर्ति स्व. किरणदेवी पुगलिया की पुण्य स्मृति में डीडीसी नंबर 2 (कक्ष-35) का जीर्णोद्धार करवाया गया। रविवार को वैदिक व जैन मंत्रोच्चार के साथ कक्ष का उद्घाटन किया गया। स्व. पुगलिया दंपती के पुत्र राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया, पुत्रवधू एवं सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया तथा अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में उद्घाटन किया।

NEXT: ,उद्घाटन के दौरान भामाशाह और गणमान्य

उद्घाटन कार्यक्रम में राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया, सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, डॉ. एन. पी. मारू, श्रीगोपाल राठी, तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा मंत्री मालचंद सिंघी, कुसुम देवी बोरड़ मंचस्थ रहे।मंचस्थ अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बचपन का संस्मरण साझा किया

राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया ने अस्पताल से जुड़ा अपने बचपन का संस्मरण सुनाया। उन्होंने कहा कि शारीरिक कष्टों से राहत पाने के लिए मरीज अस्पताल आते हैं। उन्होंने इस कार्य को पूरा करने में पांचीलाल सिंघी की प्रेरणा को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, डॉ. एस. एस. नांगल, डॉ. एन. पी. मारू एवं डॉ. श्रीगोपाल राठी ने भी विचार व्यक्त किए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मालचंद सिंघी, कमल पुगलिया, निर्मल पुगलिया, तोलाराम मारू, चाँदरत्न राठी, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, कमल बोथरा, प्रदीप पुगलिया, धनराज पुगलिया, तोलाराम पुगलिया, राजेन्द्र प्रसाद स्वामी, पार्षद रमेश कुमार प्रजापत, सूर्यप्रकाश गांधी, डॉ. जगदीश गोदारा, डॉ. रविन्द्र, डॉ. नांगल, डॉ. दिनेश पड़िहार, रमाकांत शर्मा, फार्मासिस्ट संदीप पारीक, किशोर सैन, भागीरथ सिंह बिका एवं महेश तावनियाँ सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आभार ज्ञापन मालचंद सिंघी ने किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार चेतन स्वामी ने किया।

NEXT: उद्घाटन के दौरान मंत्रोच्चार करते हुए

NEXT: कक्ष का अवलोकन किया

NEXT: भामाशाह भीखमचन्द- सुशीला पुगलिया का अस्पताल प्रशासन ने किया सम्मान

NEXT: कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य

NEXT: डॉ. मारू ने काव्यमय शुभकामनाएं दी

NEXT: भीखमचन्द पुगलिया ने विचार व्यक्त किये

NEXT: पांचीलाल सिंघी का प्रेरक रूप में किया सम्मान

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सोनियासर मिठिया में आज रात सजेगा कबड्डी का मैदान, शाम 7:15 बजे होगा आगाज🟢 नेत्रदान कर समाज को प्रेरणा दे गईं कमला देवी दुगड़, स्मृति सभा में दी श्रद्धांजलि🟢 पूनरासर बालाजी के दर्शन को रवाना हुआ संघ🟢 स्व. पुगलिया दंपती की स्मृति में अस्पताल के डीडीसी कक्ष का जीर्णोद्धार, मंत्रोच्चार के साथ किया उद्घाटन🟢 आज शरद पूर्णिमा पर श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर बालाजी धाम तक निकलेगी पैदल यात्रा