25 अक्टूबर को शाम 4 बजे रवाना होंगे श्रद्धालु, 26 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ और 51 किलो खीर का लगेगा भोग
NEXT 25 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा बास स्थित श्री पूनरासर बालाजी मंदिर से पूनरासर धाम के लिए पैदल यात्रा निकाली जाएगी। बालसा भक्त मंडल की ओर से आयोजित यह छठी फेरी आज शाम 4 बजे रवाना होगी।
मंडल के अनुसार, 26 अक्टूबर को रात 8 बजे मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कल बालाजी महाराज को 51 किलो खीर का भोग लगाया जाएगा। चैत्र पूर्णिमा से शुरू हुई सुंदरकांड पाठ की यह परंपरा प्रत्येक पूर्णिमा को लगातार निभाई जा रही है। इसके अलावा, प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को एक घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाता है।
बालसा भक्त मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पैदल यात्रा में शामिल होने, बालाजी महाराज के दर्शन करने और सुंदरकांड पाठ में सहभागी बनकर बाबा का गुणगान करने की अपील की है।



















