#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा 200 MVA का ट्रांसफॉर्मर, विधायक सारस्वत का जताया आभार

By Next Team Writer

Published on:

220 केवी जीएसएस की क्षमता 260 से बढ़ाकर 360 MVA करने की योजना, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

NEXT 26 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से 220 केवी श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस की क्षमता विस्तार के लिए 200 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गया है। जीएसएस की वर्तमान क्षमता 260 MVA से बढ़ाकर 360 MVA करने की योजना है। इससे क्षेत्र में बढ़ती बिजली की मांग के अनुरूप विद्युत तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

बढ़ती मांग के अनुरूप होगा विस्तार

जीएसएस की क्षमता बढ़ने से श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। बिजली की बढ़ती खपत के बीच क्षमता विस्तार से विद्युत तंत्र पर दबाव कम करने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधारभूत ढांचे को विकसित करने में सहायता मिलेगी।

विधायक के प्रयासों से मिली उपलब्धि

शहर मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 200 MVA के नए ट्रांसफॉर्मर का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचना इसी दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ट्रांसफॉर्मर की स्थापना और क्षमता विस्तार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे वर्तमान के साथ भविष्य में बढ़ने वाली बिजली की मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा 200 MVA का ट्रांसफॉर्मर, विधायक सारस्वत का जताया आभार