पार्षद भरत सुथार के नेतृत्व में निकली धार्मिक यात्रा, सुख-समृद्धि की कामना की
NEXT 25 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। वार्ड में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड पार्षद भरत सुथार के नेतृत्व में वार्ड परिवार के सदस्यों का संघ पूनरासर बालाजी महाराज के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा को लेकर सदस्यों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।
संघ में पार्षद भरत सुथार के साथ सामाजिक कार्यकर्ता चांद रतन सेठिया, मांगीलाल ब्राह्मण, आसाराम सुथार, दुलाराम सुथार, भागीरथ नाई, चेनाराम जाट, छगनलाल दर्जी, सांवरमल सुथार, संतोष सुथार, परमेश्वर सुथार एवं पूनमचंद्र सुथार सहित वार्ड परिवार के सदस्य शामिल हुए। सभी श्रद्धालु पूनरासर बालाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वमंगल की कामना करेंगे।
इस अवसर पर पार्षद भरत सुथार ने कहा कि धार्मिक आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। ‘मेरा वार्ड–मेरा परिवार’ की भावना के साथ सभी को साथ लेकर चलना और सामाजिक एकता बनाए रखना ही उनका उद्देश्य है।





























