NEXT 25 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम सोनियासर मिठिया में रविवार शाम वीर तेजा कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता शाम 7:15 बजे महेश्वरी भवन के पास शुरू होगी। इसमें आसपास के क्षेत्र की टीमें और खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
सोनू धानिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतियोगिता करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों और ग्रामीणों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार, उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।





























