NEXT 24 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बिग्गा बास स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत कल रविवार शाम 7:30 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। इस अवसर पर बालाजी महाराज को 121 किलो खीर और 11 मतिरों का भोग अर्पित किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी महावीर प्रसाद ओझा ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार सुबह 10:30 बजे महाआरती होगी, जबकि शाम 4 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।





























