#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

किसानों को भूस्वामित्व का हक दिलाने वाले कुंभाराम आर्य को किया याद

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य बोले- गरीबों और किसानों के लिए आजीवन संघर्ष किया

NEXT 26 अक्टूबर, 2036 श्रीडूंगरगढ़। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान मसीहा कुंभाराम आर्य की 31वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि कुंभाराम आर्य समाज और राष्ट्र के बड़े व्यक्तित्व थे। उन्होंने लोककल्याण की भावना से समाज एवं राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर जीवनभर वे गरीबों और किसानों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। किसानों को भूस्वामित्व का अधिकार दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

श्रद्धांजलि सभा में श्रवण कुमार भाम्भू, डालूराम कस्वां, मोहनराम सारण, भंवरलाल जाखड़, रामनिवास जाखड़ और संगीता बेनीवाल ने पुष्पांजलि अर्पित की। छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भी कुंभाराम आर्य को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को याद किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 दो युवाओं की पहली पुण्यतिथि पर 2 नवंबर को बिग्गा में रक्तदान शिविर🟢 किसानों को भूस्वामित्व का हक दिलाने वाले कुंभाराम आर्य को किया याद🟢 श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा 200 MVA का ट्रांसफॉर्मर, विधायक सारस्वत का जताया आभार