#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बुजुर्गों-दिव्यांगों से बोले एसडीएम मित्तल- मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

By Next Team Writer

Published on:

कितासर भाटियान में स्वीप के तहत संवाद कार्यक्रम, दो गांवों के सैकड़ों मतदाता हुए शामिल

NEXT 27 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत चुनाव-2026 में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को कितासर भाटियान में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुए ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में कितासर भाटियान और कितासर बीदावतान के सैकड़ों बुजुर्ग, दिव्यांगजन और ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम में एसडीएम झंवरलाल मित्तल ने कहा कि वरिष्ठजन और दिव्यांगजन समाज का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव में अधिकाधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बीकानेर के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

मतदान केंद्रों पर मिलेंगी सुविधाएं

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, रैंप सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वीप ब्लॉक नोडल प्रभारी एवं विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल ने सभी वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

पीएमश्री राउमावि की कार्यवाहक प्राचार्य खुशबू सारण ने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन बीएलएमटी नौरत मल शर्मा ने किया।

इस दौरान निर्वाचन शाखा से भव्य कटारिया, मुकेश झरवाल, नंदकिशोर, डॉ. मनीष सैनी, रघुनाथ डूडी, मदन बेनीवाल, मुकेश भाटी, ज्ञानाराम पूनिया, भंवरलाल यादव, मानाराम, भवानी शंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पूर्व सरपंच हनुमानाराम व्यास, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की भागीदारी रही।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बुजुर्गों-दिव्यांगों से बोले एसडीएम मित्तल- मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं🟢 मोमासर में कम्युनिस्ट पार्टी को झटका, हरिराम बैरा और भंवरलाल पांडर साथियों सहित भाजपा में शामिल🟢 वाल्मीकि प्राकट्य दिवस पर निकली शोभायात्रा, मंदिर निर्माण के लिए 1.51 लाख की घोषणा