NEXT 30 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। खेलों में रुचि रखने वाले योग्य अभ्यर्थियों के लिए खेल प्रशिक्षक बनने का अवसर सामने आया है। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर ने ‘खेल मित्र’ पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से विभिन्न खेलों के योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।
जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न खेलों के लिए योग्य प्रशिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए यह पहल की गई है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धियों और प्रशिक्षण अनुभव सहित जरूरी जानकारियां देनी होंगी।
पोर्टल पर दर्ज विवरण और संबंधित खेलों में प्रशिक्षकों की आवश्यकता के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों से संपर्क किया जाएगा। जरूरत के अनुसार उन्हें साक्षात्कार अथवा अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया जा सकता है।
पंजीकरण का मतलब नियुक्ति नहीं: जिला खेल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर पंजीकरण करवाने से नियुक्ति की गारंटी नहीं मिलेगी। प्रशिक्षकों का चयन परिषद के निर्धारित नियमों, उपलब्ध अवसरों और खेलों की जरूरत के अनुसार होगा।
ऐसे करें आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी http://khelmitra.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।





















