#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ सभा को मिला तीन मंजिला आधुनिक भवन, दानदाता परिवारों ने सौंपी चाबियां

By Next Team Writer

Updated on:

वाचनालय, बैठक कक्ष और आधुनिक लाइब्रेरी से सुसज्जित भवन; वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफ्ट की सुविधा भी

NEXT 1 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के नवनिर्मित तीन मंजिला सभा एवं पुस्तकालय भवन का रविवार को विधिवत हस्तांतरण किया गया। सुबह 9:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्व. सेठ बींझराज पुगलिया परिवार एवं स्व. धर्मचंद्र पुगलिया परिवार की ओर से भवन की चाबियां सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया एवं मंत्री प्रदीप पुगलिया को सौंपी गईं। आधुनिक सुविधाओं से तैयार इस भवन के मिलने से अब सभा की सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नया ठिकाना मिलेगा।

तीन मंजिलों पर विकसित की अलग-अलग सुविधाएं

भवन को आधुनिक वास्तुकला और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। भूतल पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए स्थान रखा गया है। प्रथम तल पर वाचनालय, कार्यकारिणी बैठक कक्ष, कोषाध्यक्ष एवं लेखा कार्यालय तथा अध्यक्ष-मंत्री के कार्यालय बनाए गए हैं। वहीं द्वितीय तल पर विशाल आधुनिक लाइब्रेरी विकसित की गई है। यह लाइब्रेरी नगरवासियों और विद्यार्थियों के लिए ज्ञानार्जन का केंद्र बनेगी। वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए भवन में आधुनिक लिफ्ट भी लगाई गई है।

निर्माण में सहयोग देने वालों का जताया आभार

हस्तांतरण समारोह में स्व. बींझराज पुगलिया परिवार की ओर से सुमेरमल पुगलिया, राजेंद्र कुमार पुगलिया, विमल कुमार पुगलिया, अरुण कुमार पुगलिया, पवन नाहटा, रतन श्यामसुखा, नीरू पुगलिया एवं सभा सह मंत्री अक्षत पुगलिया मौजूद रहे। स्व. धर्मचंद्र पुगलिया परिवार की ओर से सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया उपस्थित रहीं।

भीकमचंद पुगलिया (जयपुर) ने भवन निर्माण की परिकल्पना एवं कार्ययोजना की जानकारी देते हुए दोनों दानदाता परिवारों सहित विमल कुमार पुगलिया, कांति कुमार पुगलिया, संजय बरड़िया एवं प्रदीप पुगलिया के योगदान की सराहना की। विमल कुमार पुगलिया ने बताया कि सुमेरमल पुगलिया के मार्गदर्शन और कांति कुमार पुगलिया सहित अन्य सहयोगियों के सक्रिय योगदान से निर्माण कार्य को गति मिली।

मंत्री प्रदीप पुगलिया ने विमल कुमार पुगलिया, कांति कुमार पुगलिया एवं संजय बरड़िया के समर्पण को सराहा। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान विमल कुमार पुगलिया ने निर्माण सामग्री के भंडारण और संपूर्ण जलापूर्ति की व्यवस्था स्वेच्छा से उपलब्ध करवाई। इससे निर्माण कार्य निर्बाध रूप से पूरा हो सका। उन्होंने भवन पड़ोसी प्रदीप मालू के सहयोग के लिए भी आभार जताया।

नवनिर्मित कार्यालयों में अध्यक्ष-मंत्री ने किया आसन ग्रहण

हस्तांतरण के बाद दोनों दानदाता परिवारों के सदस्यों ने सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया एवं मंत्री प्रदीप पुगलिया को भवन का अवलोकन करवाया। इसके बाद दोनों को उनके नवनिर्मित कार्यालय कक्षों में विधिवत आसन ग्रहण करवाया गया।

कार्यक्रम में सह मंत्री संजय बरड़िया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, संगठन मंत्री पांचीलाल सिंघी, विजयराज सेठिया, विनोद भादानी, विकास डागा, महेंद्र दुगड़, प्रदीप मालू, लूणकरण बोथरा, मंजू बोथरा, रेखा देवी भादानी, मधु झाबक, लक्ष्मीपत भादानी, धनराज पुगलिया, कमल बोथरा, अशोक बैद, नरेंद्र डागा सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कल श्रीडूंगरगढ़ सहित तीन पंचायत समितियों में मतदान, 402 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां🟢 सात दोस्तों की सोच बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार, BANI PRASS से घर के हुनर को मिला बाजार🟢 18 दिन से लापता 65 वर्षीय संपतलाल बोथरा, परिवार ने की मदद की अपील