#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिग्गा में रक्तदान का महाकुंभ, 411 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

By Next Team Writer

Published on:

स्व. रेवंतराम शर्मा और वीरेंद्र सारस्वत विक्की की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ शिविर, सुबह 9 से शाम 6:30 बजे तक चला रक्त संग्रहण

NEXT 2 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के बिग्गा गांव स्थित तावनिया पंचायत भवन बड़ाबास में सोमवार को स्वर्गीय रेवंतराम शर्मा और वीरेंद्र सारस्वत विक्की की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिग्गा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 411 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में पीबीएम अस्पताल बीकानेर की रक्त संग्रहण टीम के साथ जन सेवा केंद्र बीकानेर की टीम ने भी सेवाएं दीं। पीबीएम अस्पताल की टीम ने ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. एलके कपिल एवं डॉ. रमेश धाभाई के नेतृत्व में रक्त संग्रहण किया। सुबह 9 बजे शुरू हुआ शिविर शाम 6:30 बजे तक जारी रहा।

इस अवसर पर ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. एलके कपिल ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। हमारा रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

रक्त संग्रहण टीम में डॉ. केके मिड्डा, डॉ. विनम्र सक्सैना, डॉ. राजेश राठी, नेहा, कविता, किशोर कुमार, राधेश्याम शर्मा, मोहम्मद वसीम, कलामुद्दीन, संजय, नरेंद्र, अशोक, मांगीलाल,  संतोष, सीताराम, बनवारीलाल, संजय जोशी एवं चेतन सहित कई चिकित्सा कर्मियों ने सेवाएं दीं।

गौरीशंकर तावनियाँ ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में गांव के युवाओं और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर ग्रामीण मोतीलाल तावनिया, जगदीश प्रसाद एवं देवकिशन तावनिया सहित कार्यकर्ताओं ने रक्त संग्रहण टीम का आभार जताया और उन्हें सम्मानित किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बिग्गा में रक्तदान का महाकुंभ, 411 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान🟢 पीएम श्री स्कूल में लगा किशोरी मेला, बालिकाओं को बताए आत्मनिर्भरता के गुर🟢 कल श्रीडूंगरगढ़ सहित तीन पंचायत समितियों में मतदान, 402 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां🟢 सात दोस्तों की सोच बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार, BANI PRASS से घर के हुनर को मिला बाजार🟢 18 दिन से लापता 65 वर्षीय संपतलाल बोथरा, परिवार ने की मदद की अपील