NEXT 6 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय एडीजे न्यायालय में नव पदस्थ हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (एडीजे) राजपाल सिंह का बार संघ की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं अभियोजन पक्ष से जुड़े अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ और बार संघ अध्यक्ष ललित मारू ने बुके भेंट कर एडीजे राजपाल सिंह का सम्मान किया।

मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बार संघ पदाधिकारियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं ने नव पदस्थ न्यायिक अधिकारी का अभिनंदन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों में बेहतर समन्वय, आपसी सहयोग और न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने की भावना के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर एडवोकेट साजिद खान, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, अभियोजन अधिकारी सपन कुमार, एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार, राधेश्याम दर्जी, मांगीलाल नैन, सत्यनारायण प्रजापत, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, केके पुरोहित, अबरार, सुखदेव व्यास, गणेशाराम, पंकज पंवार, हेमराज सोनी, गोपाल पारीक, ओमप्रकाश मिडल, ओमनाथ सिद्ध, रणवीर खीची, आसिफ चांगल, पूजा सैनी एवं बजरंग ज्याणी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता बाबूलाल दर्जी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार स्वागत समारोह का संचालन करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं अधिवक्ताओं का परिचय करवाया।










































