#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धनतेरस से लक्ष्मी पूजन तक की पूरी जानकारी एक ही पुस्तिका में, NEXT न्यूज़ की विशेष पहल

By Next Team Writer

Published on:

खरीदारी के शुभ मुहूर्त से लेकर रोकड़ मिलान और महालक्ष्मी पूजन विधि तक का संकलन, प्रवासी पाठकों के लिए PDF भी होगी उपलब्ध

NEXT 5 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दीपावली का पर्व हो और घर में मां महालक्ष्मी के स्वागत की तैयारी न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। हर श्रद्धालु चाहता है कि दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन सही मुहूर्त में और विधि-विधान के साथ हो। लेकिन पूजन का शुभ समय क्या है, कौन-कौन सी सामग्री जरूरी है और पूजा की शास्त्र सम्मत विधि क्या है? इन सभी सवालों का जवाब अब एक ही जगह मिलेगा।

इस लिंक पर क्लिक करके पूजन पुस्तिका देखें

https://newsexcellenttoday.com/wp-content/uploads/2026/11/श्री-महालक्ष्मी-पूजन-NEXT-News.pdf

श्रद्धालुओं की इसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए NEXT न्यूज़ द्वारा वर्ष 2026 की दीपावली के लिए श्री महालक्ष्मी पूजन की विशेष पुस्तिका प्रकाशित की गई है। इस पुस्तिका में धनतेरस से लेकर दीपावली पूजन तक की जरूरी धार्मिक जानकारियों को एक साथ संकलित किया गया है।

पुस्तिका में धनतेरस के विशेष मुहूर्त, भगवान धन्वंतरि पूजन काल, शुभ खरीदारी का समय, श्री महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त और रोकड़ मिलान का शुभ समय दिया गया है। इसके साथ ही पूजन में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की सूची, संपूर्ण पूजन विधि और विशेष आरतियों का भी समावेश किया गया है।

इस पुस्तिका को उपयोगी, सुगम और शास्त्र सम्मत बनाने में राजगुरु पंडित देवीला‍ल उपाध्याय एवं रामदेव उपाध्याय का विशेष श्रम रहा है। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से पाठकों को पूजन की विधि-विधान, आवश्यक सामग्री और विभिन्न धार्मिक कार्यों के मुहूर्त एवं समय की जानकारी सहजता से एक ही पुस्तिका में मिल सकेगी।

अक्सर दीपावली के दिन श्रद्धालु पूजन सामग्री, विधि और शुभ मुहूर्त की जानकारी के लिए अलग-अलग पुस्तकों या माध्यमों का सहारा लेते हैं। ऐसे में NEXT न्यूज़ की यह पुस्तिका एक उपयोगी मार्गदर्शिका साबित होगी। इसे घर के पूजन स्थल या दुकान के गल्ले के पास रखकर भी आवश्यकता के अनुसार उपयोग किया जा सकेगा।

प्रवासी पाठकों तक भी पहुंचेगी पुस्तिका: NEXT न्यूज़ ने दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पाठकों और देश-विदेश में बसे प्रवासियों की सुविधा का भी ध्यान रखा है। ऐसे पाठकों के लिए पुस्तिका की PDF प्रति भी प्रसारित की जाएगी, ताकि वे अपने मोबाइल पर ही संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें और दीपावली पूजन की तैयारियां आसानी से कर सकें।

NEXT न्यूज़ की यह पहल दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर पूजन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने का प्रयास है, ताकि हर घर में मां महालक्ष्मी का स्वागत पूरी श्रद्धा, परंपरा और शास्त्र सम्मत विधि-विधान के साथ हो सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धनतेरस से लक्ष्मी पूजन तक की पूरी जानकारी एक ही पुस्तिका में, NEXT न्यूज़ की विशेष पहल🟢 कल धनतेरस पर घर की सफाई के सामान की खरीदारी भी यहीं से करें, झाड़ू से पोछे तक सब मिलेगा एक ही दुकान पर