#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सालासर में भामाशाह ने बनवाए स्कूल में 4 नए कमरे, विधायक बोले- जर्जर स्कूलों के निर्माण में आगे आएं दानदाता

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के निकटवर्ती सालासर गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रामप्यारी देवी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट कालूबास की ओर से निर्मित चार कक्षों के ब्लॉक का लोकार्पण बुधवार को हुआ। विधायक ताराचंद सारस्वत ने फीता काटकर नवनिर्मित स्कूल विंग का लोकार्पण किया।

समारोह में विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जर्जर स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए भामाशाह आगे आएं तो शिक्षा संस्थानों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी कमाई को शुभ कार्यों में लगाना चाहिए। भामाशाह कर्मभूमि में अर्जित धन को जन्मभूमि में जनहित के कार्यों पर खर्च कर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने स्कूल विंग निर्माण के लिए सोनी परिवार की सराहना की।

तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने कहा कि विद्यालयों के विकास से देश का विकास होता है। बच्चों के भविष्य को संवारने वाले लोग ज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने भामाशाह नंदकिशोर सोनी व महेंद्र कुमार सोनी के कार्य को प्रेरणादायी बताया।

विंग निर्माता महेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि उन्हें अपनी मातृभूमि पर गर्व है और जन्मभूमि के लिए किया गया छोटा सा योगदान भी उन्हें आत्मसंतुष्टि देता है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कुलदीप सिहाग, सुरेंद्र शर्मा, भीखमचंद तापड़िया, बालूराम भांभू व जेठाराम महिया ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यालय के सभी शिक्षकों का दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चेतन स्वामी ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एजी मिशन की अंडर-14 व अंडर-17 क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में, दो खिलाड़ियों का स्टेट लेवल पर चयन🟢 151 किलो रोटे का महाप्रसाद, रात को भैरव जागरण; 24 सितंबर को होगा काला गौरा भैरव मंदिर का वार्षिक महोत्सव🟢 सालासर में भामाशाह ने बनवाए स्कूल में 4 नए कमरे, विधायक बोले- जर्जर स्कूलों के निर्माण में आगे आएं दानदाता🟢 भाजपा का बोर्ड बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, नव निर्वाचित बोर्ड ने मुख्य बाजार का किया दौरा