NEXT 23 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित काला गौरा भैरव मंदिर में 24 सितंबर को 22वां वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। काला गौरा भैरूँनाथ नवयुवक मंडल के तत्वावधान में होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में सुबह महाप्रसाद और रात को जागरण होगा।
मंडल के शुभम शर्मा ने बताया कि सुबह 10:15 बजे से 151 किलो रोटे के महाप्रसाद का आयोजन होगा। वहीं रात 9 बजे से विशाल रात्रि जागरण शुरू होगा। इसमें पिपासर के कैलाश सारस्वत एंड पार्टी डेरू की थाप पर भजनों की प्रस्तुति देगी।
आयोजक मंडल ने भैरूँनाथ भक्तों से सपरिवार पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करने और रात्रि जागरण में शामिल होने का आह्वान किया है।



















