NEXT 18 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में बुधवार को आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का विधि-विधान से पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सुबह से ही कस्बे में स्थित आंवले के पेड़ों के पास महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गई। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आंवले के वृक्ष पर जल अर्पित किया, रोली-मौली से पूजा-अर्चना की तथा वृक्ष की परिक्रमा कर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कथा सुनी।
आंवला नवमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। इसी कारण महिलाएं श्रद्धापूर्वक आंवले के वृक्ष का पूजन कर परिवार की सुख-शांति और संतान की मंगलकामना करती हैं।
पूरे कस्बे में पर्व को लेकर धार्मिक माहौल नजर आया और महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया।



















