#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गोपाष्टमी पर गोसेवा के लिए खुले दिल से सहयोग, 2 घंटे में 16 लाख रुपए हुए इक्कठे

By Next Team Writer

Published on:

आपणों गाँव सेवा समिति की नई हाइड्रोलिक लिफ्ट वाली एनिमल एम्बुलेंस के लिए फेसबुक पर मांगा था सहयोग, भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

NEXT 17 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गोपाष्टमी के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में गोसेवा के लिए जनसहयोग की अनूठी मिसाल देखने को मिली। आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति की नई हाइड्रोलिक लिफ्ट युक्त बोलेरो पिकअप एनिमल एम्बुलेंस खरीदने की अपील पर महज दो घंटे में करीब 16 लाख रुपए के सहयोग की घोषणाएं हो गईं। दोपहर 12:15 से 2:15 बजे तक समिति के फेसबुक ग्रुप पर चले अभियान में भामाशाहों और सेवाभावी लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

पुरानी एम्बुलेंस से रेस्क्यू में आ रही थी परेशानी

समिति की वर्तमान एनिमल एम्बुलेंस पुरानी हो चुकी है। मैन्युअल क्रेन से घायल पशुओं को उठाने में अधिक समय और श्रम लगता है। इसी समस्या के समाधान के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट वाली नई एम्बुलेंस खरीदने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी और सक्रिय सेवादारों की बैठक में प्रस्ताव पर सर्वसम्मति बनी थी। नई एम्बुलेंस से घायल गोवंश और अन्य बेजुबान जीवों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उपचार स्थल तक पहुंचाना आसान होगा।

फायर फाइटर से लेकर मानव एम्बुलेंस तक सेवा में जुटी समिति

समिति के पास वर्तमान में 12 हजार लीटर क्षमता का फायर फाइटर, दो मानव एम्बुलेंस, एक एनिमल एम्बुलेंस और जल सेवा आर्मी टैंकर सहित विभिन्न सेवा संसाधन हैं। नई एम्बुलेंस जुड़ने से क्षेत्र में घायल और असहाय जीवों के रेस्क्यू अभियान को और मजबूती मिलेगी।

भामाशाहों के विश्वास को बताया सबसे बड़ी जिम्मेदारी

समिति ने दो घंटे में मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए सभी भामाशाहों और सहयोगियों का आभार जताया। समिति का कहना है कि सहयोग की पाई-पाई का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जीव सेवा में किया जाएगा। गोपाष्टमी पर मिले इस सहयोग ने क्षेत्र में गोसेवा और जीवदया के प्रति लोगों की सामूहिक भावना को सामने ला दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कचरे और झाड़ियों में फंसकर मर रहे थे गौवंश, सेठिया की पहल पर हुई सफाई🟢 गोपाष्टमी पर गोसेवा के लिए खुले दिल से सहयोग, 2 घंटे में 16 लाख रुपए हुए इक्कठे