श्याम सारस्वत ने विधायक ताराचंद सारस्वत को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाने की मांग
NEXT 16 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड नंबर 28 में ब्राइट फ्यूचर स्कूल के सामने लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को हटवाने की मांग उठी है। जागरूक वार्डवासी श्याम सारस्वत ने विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर को अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि स्कूल के सामने ट्रांसफार्मर लगा होने से विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। विशेषकर स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों के लिए यह स्थान जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए ट्रांसफार्मर को यहां से हटाना आवश्यक है।
श्याम सारस्वत ने विधायक से आग्रह किया कि जनहित एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्युत विभाग को निर्देशित कर ट्रांसफार्मर को किसी सुरक्षित एवं उचित स्थान पर शिफ्ट करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।




















