NEXT 11 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत मिंगसरिया में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच मनोज देवी पत्नी शिवरतन (पप्पू) नाई ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उपसरपंच चतर सिंह राठौड़ सहित सभी वार्ड पंच मौजूद रहे।

कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कार्यकाल में गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। सरपंच मनोज देवी, उपसरपंच चतर सिंह राठौड़ एवं वार्ड पंचों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाने, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने नई पंचायत टीम से गांव के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।





















