NEXT 10 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के त्योहार पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक सेवा केंद्र में जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा। क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और भाजपा कार्यकर्ता विधायक ताराचंद सारस्वत का अभिनंदन करने पहुंचे। किसी ने साफा पहनाकर सम्मान किया तो किसी ने पुष्पमालाएं और गुलदस्ते भेंट किए। इस दौरान पुष्पवर्षा कर विधायक का स्वागत किया गया।

पंचायतीराज चुनाव में जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित सरपंचों ने विधायक के साथ अपनी जीत की खुशी साझा की। जनप्रतिनिधियों ने विधायक का मुंह मीठा करवाया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। गांव-गांव से पहुंचे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से विधायक सेवा केंद्र में उत्सवी माहौल नजर आया।
जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी ताकत : विधायक
विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आमजन के सहयोग से विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।
ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में बाड़ेला से सरपंच मूलाराम सारण, लिखमादेसर से मदन मेघवाल, धर्मास से जिनकदास, सोनियासर शिवदानसिंह से अशोक सिंह, गोपालसर से सरपंच प्रतिनिधि रामरतन बुड़िया, लिखमीसर दिखनादा से संतोष मेघवाल, लिखमीसर उतरादा से सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल भुवाल, हेमासर से सरपंच प्रतिनिधि नारायण दास स्वामी व उपसरपंच गोविन्द सारस्वत, सत्तासर से सरपंच प्रतिनिधि किशन सिंह, सतासर से उपसरपंच मोहन सिंह, जैतासर से ओमप्रकाश नाई, बापेऊ से सरपंच प्रतिनिधि तेजाराम बावरी व उपसरपंच दीपाराम, धीरदेसर चौटियान से सरपंच प्रतिनिधि सीताराम पड़िहार, बिंझासर से सरपंच प्रतिनिधि मनोहरलाल कड़वासरा, समंदसर से सरपंच पोमाराम नायक, सातलेरा से सरपंच मालाराम तावानियाँ, डेलवा से सरपंच प्रतिनिधि सहीराम डेलू, बाना से सरपंच भंवरलाल बाना तथा देराजसर से सरपंच प्रतिनिधि हनुमान भादू व हुकमाराम भादू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

































