#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घायल गोवंश को गौशालाओं में प्रवेश से मना नहीं कर सकेंगी, बिना शर्त आश्रय देने की मांग

By Next Team Writer

Published on:

आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा- इलाज और आश्रय के अभाव में नहीं जाए बेजुबानों की जान

NEXT 10 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सड़क हादसों में घायल होकर सड़कों पर तड़पते गोवंश को उपचार और सुरक्षित आश्रय मिल सके, इसके लिए आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति  ने प्रशासन से पहल करने की मांग की है। समिति पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की सभी गौशालाओं को घायल, बेसुध और चलने-फिरने में असमर्थ गोवंश को बिना शर्त प्रवेश देने के लिए पाबंद करने की मांग उठाई।

समिति ने ज्ञापन में बताया कि संस्था के सेवादार लंबे समय से सड़क हादसों में घायल और असहाय गोवंश की सेवा में जुटे हैं। सेवादार न केवल घायल गोवंश का उपचार करवाते हैं, बल्कि उनके रहने और देखभाल की व्यवस्था के प्रयास भी करते हैं। लेकिन समिति के पास स्वयं की गौशाला नहीं होने के कारण कई बार घायल गोवंश का उपचार उसी स्थान पर करना पड़ता है, जहां वह बेसुध अवस्था में पड़ा होता है।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अपने स्तर पर कई बार घायल गोवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करवाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कुछ गौशालाएं उन्हें लेने से साफ मना कर देती हैं। ऐसे में समय पर उपचार और सुरक्षित आश्रय नहीं मिलने से बेजुबान पशुओं की जान पर संकट बना रहता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र की सभी गौशालाओं को निर्देशित किया जाए कि समिति द्वारा लाए जाने वाले घायल एवं असहाय गोवंश को बिना शर्त प्रवेश दिया जाए तथा उनके उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाए। समिति का कहना है कि गौवंश की सेवा के लिए संचालित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय और प्रशासनिक सहयोग से कई बेजुबानों की जान बचाई जा सकती है।

ज्ञापन देने के दौरान समिति अध्यक्ष राजकुमार सुथार, उपाध्यक्ष सत्यनारायण टाक, मंत्री जयप्रकाश झंवरिया, कोषाध्यक्ष भीखाराम सुथार, विधिक सलाहकार एडवोकेट प्रवीण पालीवाल और शूरवीर मोदी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 घायल गोवंश को गौशालाओं में प्रवेश से मना नहीं कर सकेंगी, बिना शर्त आश्रय देने की मांग🟢 दीपावली पर विधायक सारस्वत का भव्य अभिनंदन, गांव-गांव से पहुंचे सरपंचों ने साफा पहनाकर दी बधाई🟢 60 हजार का मोबाइल मिला, लेकिन नहीं डोला ईमान; नंदकिशोर तावनियां ने लौटाकर पेश की मिसाल🟢 अब अपराधी कहीं भी छिपें, पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे, थाने की स्क्रीन पर खुलेगी पूरी क्राइम कुंडली🟢 देर रात श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शोभाचंद आसोपा का किया अभिनंदन