खेतों में चल रहा मूंगफली कटाई-चुगाई का काम हो सकता है प्रभावित, अगले दो दिन बारिश की संभावना
NEXT 14 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और अंचल में हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल, इन दिनों खेतों में मूंगफली की कटाई और चुगाई का काम चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से किसानों की मेहनत प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि खेतों में नमी बढ़ने से मूंगफली निकालने का काम रुक सकता है, वहीं जमीन गीली होने के कारण चुगाई करना भी मुश्किल हो जाएगा।
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम खराब रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। यदि बारिश का दौर बढ़ता है तो मूंगफली की कटाई और चुगाई के काम में देरी हो सकती है।



















