#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पांच दशक की साहित्य साधना का सम्मान, बुलाकी शर्मा को मिलेगा 41 हजार का कथा पुरस्कार

By Next Team Writer

Published on:

‘तैरूंडै में किताब’ व्यंग्य संग्रह पर चुना गया सत्र 2026 का पुरस्कार, कल सोमवार सुबह 11 बजे होगा समारोह

NEXT 15 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थानी और हिन्दी साहित्य में पांच दशक से अपनी लेखनी के जरिए सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार कर रहे ख्यातिलब्ध व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को सत्र 2026 का श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उनके व्यंग्य संग्रह ‘तैरूंडै में किताब’ को इस सम्मान के लिए चुना गया है। सोमवार को आयोजित समारोह में उन्हें 41 हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार समिति अध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया ने बताया कि राजस्थानी भाषा के उत्थान और साहित्यकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इनलैण्ड सोमानी ग्रुप निरंतर प्रयासरत है। ट्रस्ट लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत लेखकों से कथा कृतियां आमंत्रित कर पुरस्कार के लिए चयन करता है। प्राप्त पुस्तकों का मूल्य भी संबंधित कथाकारों को प्रदान किया जाता है।

समिति संयोजक डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि बुलाकी शर्मा पिछले पांच दशकों से राजस्थानी और हिन्दी साहित्य में सक्रिय हैं। राजस्थानी भाषा में उनके चार व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनके व्यंग्य सामाजिक विसंगतियों को चुटीले अंदाज में उजागर करते हैं। उनकी रचनाओं का शिल्प भी आकर्षक है। उनके लेखन में प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का प्रभाव दिखाई देता है। वे विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से व्यंग्य कॉलम भी लिखते रहे हैं।

साहित्य जगत की हस्तियां रहेंगी मौजूद

समिति सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि समारोह सोमवार सुबह 11 बजे राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति परिसर में होगा। कथाकार मालचंद तिवाड़ी, डॉ. मदन गोपाल लढ़ा और शंकरसिंह राजपुरोहित विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मीनारायण सोमानी स्वागताध्यक्ष रहेंगे तथा राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ लेखक श्याम महर्षि अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन उपन्यासकार सत्यदीप करेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पांच दशक की साहित्य साधना का सम्मान, बुलाकी शर्मा को मिलेगा 41 हजार का कथा पुरस्कार🟢 बारिश से खेतों में कटी फसलें खराब, किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग