NEXT 21 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से तेजा दशमी के अवसर पर 20 सितंबर को विशाल मेला एवं जागरण आयोजित किया गया। शाम 7.15 बजे तेजाजी महाराज की दिव्य ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा सहित समाज के प्रबुद्धजन इस दौरान मौजूद रहे।

रात 9 बजे शुरू हुई भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकार अनिल नागौरी, पूजा जांगिड़, दिनेश माली, नवल गुरु बीकानेर एंड पार्टी सहित नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। ‘लीलण सिंगारे’ और ‘गाज्यो गाज्यो जेठ आषाढ़ कंवर तेजा’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भजनों की धुन पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहयोग देने वाले लाभार्थी भामाशाहों एवं कलाकारों का समाज के प्रबुद्धजनों और कमेटी सदस्यों ने सम्मान किया।
हवन-पूजन के बाद महाप्रसाद, 8 हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
21 सितंबर की सुबह 8 बजे तेजाजी मंदिर में हवन एवं पूजन का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान हरिराम पुत्र कुंभाराम बाना रहे। पंडित विष्णु शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न करवाया। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें 8 हजार से अधिक तेजा भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में श्रवण जाखड़ बिग्गा, तुलछीराम गोदारा, इमिलाल गोदारा, मास्टर प्रभुराम बाना, मूलाराम भादू, ज्ञानीराम ज्याणी, सोहन नैन, गोपाल सायच, चांदराम चाहर, सीताराम सीवर, आदूराम जाखड़, सत्यप्रकाश बाना, हजारी जांगू, भंवरलाल बाना, कालूराम बाना, हरलाल बाना, श्याम आर्य, श्रवण भाम्भू, सुशील शेरडिया, सोहन महिया, दुर्गाराम महिया, मोडाराम गोदारा, पेमाराम गोदारा, विवेक माचरा, ओम बाना, भंवरलाल बाना पूर्व सरपंच, राकेश सहारण, लक्ष्मण खिलेरी, कानाराम चाहर, मुखराम जाखड़, मेघाराम महिया पूर्व प्रमुख, भागूराम पूर्व प्रधान, हरिराम बाना, हरिप्रसाद भादू सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
सेवाधाम के बच्चों ने भी तेजाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया।
























