NEXT 27 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के सेवा संकल्प अभियान ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत आज रविवार सुबह 10 बजे से पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं एवं लंबित प्रकरणों के समाधान के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन नारायण कलाणी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर शिविर में पहुंचे और सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन एवं कृषि, बिजली एवं जल, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों एवं प्रकरणों का समाधान किया जाएगा।
राधेश्याम दर्जी एवं नारायण कलाणी ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सेवा सेतु अभियान का लाभ लेने की अपील की।



















