#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नारायण गोलछा बने ओसवाल पंचायत के नए अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल समाज की संस्था श्री ओसवाल पंचायत के द्विवर्षीय अध्यक्ष पद के लिए 27 सितंबर को हुए चुनाव के बाद आज मंगलवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष नारायण गोलछा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। निर्वाचन अधिकारी बिमल पुगलिया ने गोलछा को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

NEXT: नव निर्वाचित अध्यक्ष नारायण गोलछा को चुनाव अधिकारी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद नारायण गोलछा ने समाज हित में कार्य करने और समाज की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और एकजुटता के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

इसी दौरान जैन मंदिर निर्माण के संयोजक रहे अशोक बैद ने अपने संयोजकीय दायित्व से मुक्त होने संबंधी पत्र नव निर्वाचित अध्यक्ष नारायण गोलछा को सौंपा। गोलछा ने बैद से पत्र स्वीकार किया। जैन मंदिर निर्माण से जुड़े दायित्व में बदलाव को भी इस अवसर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NEXT: अशोक बैद ने संयोजकीय दायित्त्व मुक्ति का सौंपा पत्र

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 स्व. विक्रम सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, विधायक सारस्वत ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला🟢 नारायण गोलछा बने ओसवाल पंचायत के नए अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र🟢 पंचायतीराज चुनाव: RLP ने बढ़ाई सक्रियता, श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में आज कार्यकर्ताओं की बैठकें🟢 एक तरफ कांग्रेस में दूसरे दल के पार्षद का स्वागत, दूसरी तरफ अपने 3 पार्षदों के खिसकने की चर्चा… शहर की राजनीति में फिर हलचल