#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तेज हवा-बारिश से कस्बे में घरों में घुसा पानी, खेतों में बिखरी फसलें

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में रविवार शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। कस्बे के कई घरों में बारिश का पानी भर गया। नगरपालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर पम्पसेट की मदद से पानी निकाला और लोगों को राहत दी। वहीं तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा। खेतों में काटकर रखी फसलों की ढेरियां बिखर गईं और फसलें खेतों में दूर तक फैल गईं।

NEXT: पालिका टीम एक घर में भरे पानी को निकालते हुए

कस्बे के बिग्गा बास स्थित एक मदरसे में बारिश का पानी भर गया। सूचना मिलने पर एएसआई कमल चांवरिया की टीम मौके पर पहुंची और पम्पसेट लगाकर पानी बाहर निकाला। इसी तरह रूपा देवी स्कूल और तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के समीप स्थित एक घर में भी पानी घुस गया। यहां नगरपालिका की टीम ने पहुंचकर पानी निकाला।

तेज हवाओं ने बिखेरी किसानों की मेहनत
सातलेरा के सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावनियां ने बताया कि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से बारानी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में काटकर रखी गई फसलों की ढेरियां तेज हवा से बिखर गईं। कई जगह फसलें खेत में फैल गईं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने बारिश और तेज हवाओं से हुए नुकसान का सर्वे करवाकर राहत दिलाने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज हवा-बारिश से कस्बे में घरों में घुसा पानी, खेतों में बिखरी फसलें