#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

1 अक्टूबर से नहीं बदलेगा स्कूलों का समय, अब 16 अक्टूबर से लागू होगी नई समय व्यवस्था

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य के एकल पारी विद्यालयों में 1 अक्टूबर से प्रस्तावित समय परिवर्तन को शिक्षा विभाग ने आगे बढ़ा दिया है। अब विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव 16 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के निदेशक ललित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार पूर्व में जारी निर्देशों के तहत एकल पारी विद्यालयों का समय 1 अक्टूबर से बदलना प्रस्तावित था, लेकिन अब संशोधित तिथि निर्धारित की गई है। इसके चलते 15 अक्टूबर 2026 तक सभी विद्यालयों में पूर्व निर्धारित समय व्यवस्था ही लागू रहेगी।

शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और संस्था प्रधानों को संशोधित आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं विद्यालयों की अन्य शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियां शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 के अनुसार ही संचालित होती रहेंगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 1 अक्टूबर से नहीं बदलेगा स्कूलों का समय, अब 16 अक्टूबर से लागू होगी नई समय व्यवस्था🟢 श्रीडूंगरगढ़ मंडी में 1.61 करोड़ से होगा विकास, पार्किंग एरिया में बनेगा सीसी पेवमेंट🟢 30वीं गीता ज्ञान परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ के 5048 विद्यार्थी देंगे परीक्षा🟢 दिल्ली में श्रीडूंगरगढ़ के संतोष पारख का सम्मान, ‘अपणायत री सांझ’ में राजस्थान की हस्तियों ने किया सम्मानित