#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 2 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर संभाग को अपना पहला राजकीय आदर्श आवासीय वेद विद्यालय मिल गया है। आडसर बास स्थित श्याम बाबा मंदिर के पास एक नंबर स्कूल भवन में यह संचालित होगा। नए शैक्षणिक सत्र से फिलहाल केवल कक्षा 6 में 40 विद्यार्थियों का प्रवेश किया जा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सीटें सीमित होने के कारण अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि विधायक ताराचन्द सारस्वत की पहल से श्रीडूंगरगढ़ को राजकीय आवासीय वेद विद्यालय की सौगात मिली थी।

कार्यवाहक प्रधानाध्यापक मघराज तिवाड़ी ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 3 अध्यापक, 1 लिपिक और 1 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित कुल 5 कार्मिक कार्यरत हैं। विद्यालय का संचालन प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह विद्यालय वैदिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा का समन्वित केंद्र होगा। यहां विद्यार्थियों को वेद, संहिता, संस्कृत एवं शास्त्रों का अध्ययन कराने के साथ-साथ योग, ध्यान, व्यक्तित्व विकास, अनुशासित एवं संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। भविष्य में विद्यार्थियों के लिए सात्विक एवं पौष्टिक भोजन तथा खेलकूद, संगीत, कला एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों की भी समुचित व्यवस्था रहेगी।

फिलहाल डे-स्कूल के रूप में होगा संचालन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का आवासीय स्वरूप विकसित करने का कार्य अभी प्रगति पर है। इसलिए कुछ महीनों तक छात्रावास की सुविधा शुरू नहीं होगी और विद्यालय फिलहाल डे-स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा। आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद इसे पूर्ण रूप से आवासीय विद्यालय के रूप में शुरू किया जाएगा।

वैदिक ज्ञान के साथ भारतीय संस्कारों पर रहेगा विशेष जोर

विद्यालय का ध्येय वाक्य “या विद्या या विमुक्तये” तथा “वेदोऽखिलो धर्ममूलम्” रखा गया है। संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा और नैतिक मूल्यों पर विशेष बल दिया जाएगा।

प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए संपर्क: 98281-90603

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा