NEXT 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात्रि को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 64 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए। इसी क्रम में बीकानेर जिले के पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर का तबादला कर उन्हें जयपुर पदस्थापित किया गया है।
सरकार ने आईपीएस मृदुल कच्छावा को बीकानेर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। कच्छावा अभी तक नागौर में एसपी के पद पर कार्यरत थे और अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के लिए जाने जाते रहे हैं।
अब बीकानेर में उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर नई रणनीति की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कावेंद्र सिंह सागर के कार्यकाल में भी बीकानेर पुलिस ने कई महत्वपूर्ण अभियानों और कार्रवाइयों को अंजाम दिया था।




















