#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में विहिप कार्यालय का उद्घाटन, 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्म यात्रा, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार शाम को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय का उद्घाटन संत मोहनराम महाराज ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने महाराज को साफा पहनाकर तथा संरक्षक भवरलाल दुगड़ ने माला पहनाकर स्वागत किया।

संत मोहनराम महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि 25 मार्च को निकाली जाने वाली भव्य धर्मयात्रा में सभी सनातनी एकजुट होकर भाग लें और श्रीडूंगरगढ़ धर्म नगरी को राममय बनाएं।

प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष बोहरा ने बताया कि इस बार धर्म यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। पूरे मार्केट को विशेष लाइटिंग से सजाया जाएगा तथा प्रमुख चौराहों पर बड़े-बड़े गेट लगाए जाएंगे, जिन पर इच्छुक दुकानदार अपने विज्ञापन भी दे सकेंगे। यात्रा में भगवान की अनेक आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जिनमें विराट काली रूप, शिव रूप और बजरंगी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। डीजे, बैंड, ढोल और श्रीराम नाम के जयघोष के साथ धर्म यात्रा निकाली जाएगी।

जिला प्रशासन प्रमुख श्याम सुंदर जोशी ने धर्म यात्रा समिति का गठन किया। इसमें मनोज डागा को अध्यक्ष, संजय शर्मा को उपाध्यक्ष, कन्हैयालाल स्वामी को महामंत्री, नारायण जोशी को मंत्री तथा के.के. जांगिड़, आनंद जोशी, रामसिंह जागीरदार और विनोद तोलंबिया को प्रचार-प्रसार मंत्री बनाया गया। साथ ही 40 सदस्यों की टीम भी गठित की गई। सभी पदाधिकारियों ने पद ग्रहण कर संत मोहनराम महाराज से आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन नगर अध्यक्ष मनीष नौलखा ने किया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद से फत्तेसिंह, तिलोकचंद, भीकाराम, दीपक, अशोक, मुकेश तथा बजरंग दल से पवन, श्याम और सुनील सहित भैराराम, लोकेश, रजत, रोहित, मदन, महेंद्र, मूलचंद, प्रवीण, गोपाल शास्त्री सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल अटल जनसेवा शिविर: लंबित मामलों की होगी समीक्षा, अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट लाने के निर्देश🟢 सेसोमूं स्कूल का 12वीं रिजल्ट शानदार, कॉमर्स में भावेश 94.6% के साथ टॉपर🟢 भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत: टीएम प्लाजा के व्यापारियों ने लगाया शर्बत सेवा शिविर, गुलाब और खस के शर्बत का किया वितरण🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम