#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर

By Next Team Writer

Published on:

एम्स दिल्ली व यू.के. से प्रशिक्षित विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, यूरोफ्लोमीटर से मूत्र जांच भी निःशुल्क

NEXT 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में रविवार 15 मार्च 2026 रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बिना चीर-फाड़, बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन के आधुनिक फिजियोथैरेपी पद्धति से शरीर के विभिन्न प्रकार के दर्द का उपचार किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार शिविर में हड्डी व जोड़ों का दर्द, कंधे का दर्द, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, लकवा, नसों व मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें एक्सरसाइज व लाइफस्टाइल संबंधी सलाह दी जाएगी। शिविर में एम्स दिल्ली व यू.के. से प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि रविवार को ही मूत्र रोगियों के लिए पेशाब की धार की जांच यूरोफ्लोमीटर से निःशुल्क की जाएगी। साथ ही प्रत्येक रविवार को पथरी, गुर्दा व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी की सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं।

उन्होंने क्षेत्र के सभी दर्द व मूत्र रोग से पीड़ित मरीजों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत: 190 मामलों का निस्तारण, 1.60 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित🟢 लोक अदालत में सुलह की मिसाल: वर्षों से अलग रह रहा दंपति फिर साथ आया, माला पहनाकर गाजे-बाजे से ससुराल ले गए🟢 बीकानेर में गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विहिप कार्यालय का उद्घाटन, 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्म यात्रा, देखें फ़ोटो🟢 बीकानेर को मिले नए एसपी: मृदुल कच्छावा संभालेंगे कमान, कावेंद्र सिंह सागर का जयपुर तबादला, देखें पूरी लिस्ट