#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान में सरकारी अस्पताल 24 घंटे रहेंगे ऑपरेशन मोड में

By Next Team Writer

Published on:

रात में भी होंगे ऑपरेशन, वेटिंग लिस्ट खत्म करने की तैयारी

NEXT 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार ने बजट में बड़ा और मरीज-हितैषी फैसला लिया है। अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके तहत अस्पताल समय के बाद यानी रात में भी सर्जरी होंगी। सरकार का दावा है कि इससे ऑपरेशन की लंबी वेटिंग लिस्ट में बड़ी राहत मिलेगी।

2 से 4 महीने की वेटिंग खत्म करने की पहल

सरकारी अस्पतालों में बेहतरीन डॉक्टर और आधारभूत सुविधाएं होने के बावजूद समय की पाबंदी और मरीजों की भारी भीड़ के कारण ऑपरेशन लंबित रहते हैं। कई बार छोटे ऑपरेशन के लिए भी 2 से 4 महीने तक इंतजार करना पड़ता है।
इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने After Hours Surgery Policy लागू करने का निर्णय लिया है।

ड्यूटी के बाद ऑपरेशन करने पर मिलेगा इंसेंटिव

आफ्टर ऑवर्स सर्जरी करने वाले

  • डॉक्टर
  • एनेस्थीसिया विशेषज्ञ
  • नर्सिंग और सपोर्टिंग स्टाफ

को सरकार अलग से इंसेंटिव देगी। हालांकि इंसेंटिव की राशि अभी तय नहीं हुई है। संभावना है कि यह राशि आयुष्मान भारत- मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के पैकेज से दी जाएगी।

6 बड़े अस्पतालों में बनेंगे 12 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

सरकार प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाएगी-

– SMS Hospital
– JLN Hospital
– PBM Hospital
– Maharana Bhupal Hospital
– MBS Hospital
– Mathura Das Mathur Hospital

इन 6 अस्पतालों में कुल 12 मॉड्यूलर OT बनाए जाएंगे, जिससे ऑपरेशन की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

SMS अस्पताल में रोज़ हजारों मरीज

Dr. Deepak Maheshwari  ने बताया कि SMS अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं।

“आफ्टर ऑवर्स सर्जरी से ऑपरेशन की वेटिंग लिस्ट में काफी कमी आएगी।”

निजी अस्पताल में सर्जरी करने पर होगी सख्त कार्रवाई

सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई सरकारी डॉक्टर ड्यूटी के बाद निजी अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन करते हैं।
अब यदि कोई सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल में सर्जरी करते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

सरकार का साफ संदेश: या सरकारी अस्पताल, या कार्रवाई

चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त ने कहा-

“ऑफिस ऑवर्स के बाद सरकारी अस्पताल में सर्जरी करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा, लेकिन निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने वालों पर कार्रवाई होगी।”

RMCTA सरकार के फैसले से सहमत

RMCTA अध्यक्ष ने Dr. Dheeraj Jaif कहा-

“अगर कोई सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल में सर्जरी करता पाया जाता है, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। RMCTA सरकार के फैसले से सहमत है।”

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद🟢 पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता🟢 बीकानेर में पंचायत स्तर का बड़ा भ्रष्टाचार बेनकाब: छोटी नौकरी, करोड़ों की संपत्ति, ACB रेड में जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के कारनामे उजागर🟢 वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: नीलगाय का शिकार करने वाला आरोपी एक घंटे में पकड़ा, अवैध बंदूक जब्त🟢 डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में बीकानेर डाक मण्डल ने रचा इतिहास🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल घोष वार्षिकोत्सव, स्वयंसेवक करेंगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट का आरोप🟢 नगरपालिका के सामने पिकअप–कार की टक्कर, पेपर देकर लौट रहीं तीन छात्राएं चपेट में; दो गंभीर घायल🟢 श्रीडूंगरगढ़: बालिका विद्या मंदिर में मातृ- पितृ दिवस, बच्चों ने विधिवत पूजन कर लिया आशीर्वाद🟢 राजस्थान में सरकारी अस्पताल 24 घंटे रहेंगे ऑपरेशन मोड में