#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में कल घोष वार्षिकोत्सव, स्वयंसेवक करेंगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीडूंगरगढ़ नगर के घोष केंद्र का वार्षिकोत्सव रविवार, 15 फरवरी को दोपहर 4 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थानीय श्रीमती नानूदेवी लक्ष्मीनारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर, सरदारशहर मार्ग, श्रीडूंगरगढ़ में होगा।

संघ के नगर कार्यवाह मूलचंद पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर घोष दिवस मनाता है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ नगर का घोष वार्षिकोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा आनक, शंख, पणव, वंशी, वेणु, झांझ और त्रिभुज जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का सामूहिक वादन प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस वर्ष श्रीडूंगरगढ़ नगर के घोष पथक ने 35 से अधिक पथ संचलनों में घोष वादन कर सहभागिता निभाई है।

नगर कार्यवाह ने नगर व आसपास के क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर घोष वादन का आनंद लेने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 किसानों को बड़ी राहत: MSP पर गेहूं खरीद 19 जून तक बढ़ी, लक्ष्य भी 5 लाख MT बढ़ाया🟢 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 14 जून को होगा ऑनलाइन योग सत्र, प्रशासन ने की अधिकतम भागीदारी की अपील🟢 मासिक शिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग पूजन का बढ़ा आकर्षण: मिट्टी के शिवलिंग का किया अभिषेक, परिवार ने की सुख-समृद्धि की कामना🟢 पहले बहू को गिफ्ट की जमीन, फिर बेटे को उपहार और दूसरे को बेचने का आरोप