#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बड़ी खबर: श्रीडूंगरगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर छापा, 4 प्रतिष्ठानों से 11 सिलेंडर पकड़े

By Next Team Writer

Published on:

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की कार्रवाई: रिसोर्ट, होटल और समोसे की दुकान पर मिले घरेलू सिलेंडर, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत बनाई मौका फर्द

NEXT 10 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आज गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर में बड़ी कार्रवाई की। विभागीय मंत्री एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के बाद प्रवर्तन निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न होटल, रिसोर्ट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान चार प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग सामने आया।

विभागीय कार्रवाई में गढ़ गोपाल रिसोर्ट से 3 घरेलू गैस सिलेंडर, होटल सिजराल रेस्टोरेंट से 2, मोती होटल से 3 तथा गजू भाई समोसे वाला से 3 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। इस तरह टीम ने कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडरों के संबंध में कार्रवाई की।

नियमों के तहत हुई कार्रवाई

प्रवर्तन निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए फर्द तैयार की और सिलेंडरों की सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी की। विभाग ने यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3 एवं 6ए तथा एलपीजी आदेश-2000 के खंड 3, 4 एवं 6 के तहत की है।

घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों के खिलाफ

घरेलू गैस सिलेंडर आम उपभोक्ताओं के घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं। होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट अथवा खाद्य कारोबार में इनके व्यावसायिक उपयोग को लेकर विभाग द्वारा समय-समय पर जांच एवं कार्रवाई की जाती है। श्रीडूंगरगढ़ में हुई इस कार्रवाई से ऐसे प्रतिष्ठानों में हड़कंप की स्थिति रही। विभागीय स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बड़ी खबर: श्रीडूंगरगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर छापा, 4 प्रतिष्ठानों से 11 सिलेंडर पकड़े