विधायक पुत्र शिव सारस्वत व भाजपा पदाधिकारियों की समझाइश के बाद समर्थकों के साथ लिया निर्णय
NEXT 9 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव को लेकर कस्बे में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। इसी बीच रूठों को मनाने और मान-मनुहार का दौर भी शुरू हो गया है। वार्ड नंबर 28 में भाजपा प्रत्याशी नारायण कलाणी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे लीलाधर ओझा ने मंगलवार को भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन घोषित कर दिया।
विधायक पुत्र शिव सारस्वत और भाजपा पदाधिकारियों ने लीलाधर ओझा से समझाइश की। इसके बाद ओझा अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी नारायण कलाणी के समर्थन में आ गए। इस घटनाक्रम को वार्ड 28 के चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
नगरपालिका चुनाव में अब प्रत्याशियों के बीच जनसंपर्क के साथ-साथ समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज हो गई है। भाजपा सहित अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। ऐसे में वार्ड 28 में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन का भाजपा के लिए चुनावी गणित पर असर पड़ सकता है।



















