NEXT 7 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के कालूबास और आडसर बास क्षेत्र में मंगलवार को 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। धोलिया जीएसएस पर नवस्थापित ट्रांसफॉर्मर के संचालन से संबंधित आवश्यक कार्य के चलते सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के इंजीनियरिंग सुपरवाइजर दीनदयाल सैनी ने बताया कि जीएसएस पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना है। इसके कारण कालूबास और आडसर बास क्षेत्र के उपभोक्ताओं को चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है।



















