#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भाजपा की विजय संकल्प बैठक में गूंजा जीत का मंत्र: विधायक सारस्वत बोले- सक्रियता से जुटें कार्यकर्ता, भाजपा बोर्ड विकास के लिए जरूरी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने शहर में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को आडसर बास स्थित माहेश्वरी भवन में वार्ड 23 से 33 तक के कार्यकर्ताओं की विजय संकल्प बैठक हुई। विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा और संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा नेताओं रामेश्वर पारीक, लीलाधर बोथरा, आत्माराम तरड़, हेमनाथ जाखड़, कोजूराम सारस्वत, श्याम सुंदर पारीक, श्याम सुंदर पारीक और महावीर अड़वालिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और सभी को एकजुट होकर चुनाव में संगठन के लिए काम करना है।

वक्ताओं ने कहा कि शहर के विकास को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन भाजपा विकास की बात करने के साथ उसे धरातल पर उतारने को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों और प्रत्याशियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक सारस्वत ने कहा- पूरी ताकत से जुटें

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए समर्पित भाव से काम करने और चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही।

बैठक में वार्ड 23 से 33 तक के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चुनावी माहौल के बीच हुई बैठक में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 आधे शहर में कल 4 घंटे बिजली कटौती: सुबह 6 से 10 बजे तक कालूबास और आडसर बास की सप्लाई रहेगी बंद🟢 मूंग-मोठ की फसलों का खेतों में पहुंचकर लिया जायजा: कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने फसल कटाई प्रयोगों की जांच की🟢 भाजपा की विजय संकल्प बैठक में गूंजा जीत का मंत्र: विधायक सारस्वत बोले- सक्रियता से जुटें कार्यकर्ता, भाजपा बोर्ड विकास के लिए जरूरी🟢 बिग्गा-जैसलसर मार्ग पर 12 सितंबर से 28 दिन बंद रहेगा RUB, वाहन चालकों को दो वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा🟢 ताल मैदान स्कूल में विज्ञान मेले की धूम, बच्चों ने मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक सोच🟢 श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की चुनावी सक्रियता तेज, खींवसर के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश🟢 वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी ललित झालरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन: बैठक में विकास कार्यों और ट्रॉमा सेंटर पर हुई चर्चा