आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. श्वेता दाधीच देंगी परामर्श, बच्चों की ऑपरेशन संबंधी बीमारियों के लिए पीडियाट्रिक सर्जन भी रहेंगे उपलब्ध
NEXT 6 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माता-पिता बनने की चाह रखने वाले दंपत्तियों के लिए सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में निःशुल्क निसंतानता परामर्श शिविर लगाया जाएगा। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर अस्पताल में 7 सितम्बर को आयोजित होने वाले इस शिविर में इंदिरा आईवीएफ, बीकानेर की आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. श्वेता दाधीच दंपत्तियों को परामर्श देंगी।
शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार निसंतानता संबंधी समस्याओं से जूझ रहे और माता-पिता बनने की यात्रा शुरू करने वाले दंपत्ति शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ से उचित परामर्श ले सकेंगे।
प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि सोमवार को ही बच्चों में ऑपरेशन से संबंधित बीमारियों के परामर्श के लिए पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. तुषार आहूजा की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में बच्चों की सर्जरी संबंधी समस्याओं से परेशान अभिभावक भी विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे।



















