NEXT 5 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में बार-बार होने वाली विद्युत कटौती से परेशान आमजन के लिए राहत की खबर है। धोलिया रोड स्थित जीएसएस पर 3.15 एमवीए क्षमता का नया अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य के चलते आज शाम 6 बजे से 8 बजे तक दो घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
एईएन चन्द्रेश यादव ने बताया कि नए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर को लगाने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण निर्धारित समयावधि में बिजली बंद रखनी पड़ेगी। नया ट्रांसफार्मर शुरू होने के बाद धोलिया जीएसएस की कुल क्षमता बढ़कर 8.15 एमवीए हो जाएगी।
आधी आबादी को मिलेगी राहत
कस्बे की बड़ी आबादी लंबे समय से विद्युत कटौती की समस्या से परेशान थी। इस समस्या को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के प्रयास किए। अब 3.15 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद विद्युत व्यवस्था में सुधार होने और आमजन को बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है।



















