#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

गर्मी का कहर: 44.3 डिग्री पर पहुंचा पारा, लू ने मचाई आफत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 अप्रैल, 2025। प्रदेश में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को सीजन की पहली लू का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल तक लू की चेतावनी जारी की थी, जो सटीक साबित हुई।

बीते दो दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, जो सोमवार को लू में तब्दील हो गई। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। हवा की गति धीमी होने से कुछ राहत जरूर रही, लेकिन तापमान के कहर से बचना मुश्किल साबित हुआ।

रात के तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया है, जो 25 डिग्री के पार चला गया। इससे रात में भी गर्मी और घुटन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन और लू का असर बना रहेगा।

विभाग के मुताबिक दो दिन बाद एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके प्रभाव से बादलवाही हो सकती है और तापमान घटकर 40 डिग्री के आसपास आ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि 43 डिग्री के बाद लू की स्थिति बन जाती है, और ऐसे हालात में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group