#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में सीजन का पहला घना कोहरा: फसलों को मिलेगी राहत, किसानों ने बताया संजीवनी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। दिसंबर का महीना समाप्त होने को है। इस बार अब तक ठंड और कोहरे की कमी से फसलों पर संकट के बादल छाए हुए थे। सर्दी नहीं बढ़ने और दोपहर में तेज धूप निकलने से फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही थी। इससे किसान वर्ग चिंतित नजर आ रहा था।


सोमवार को चली ठंडी उत्तरी हवा ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे। मंगलवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। खेतों से लेकर सड़कों तक कोहरे की परत नजर आई।
किसानों का कहना है कि यह कोहरा फसलों के लिए संजीवनी साबित होगा। कोहरे से नमी मिलने पर फसलों की बढ़वार में तेजी आने की उम्मीद है। किसानों के अनुसार अब तक ठंड के अभाव में फसलें कमजोर पड़ रही थीं।


कोहरे से यातायात प्रभावित
घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। सीकर से सब्जी लेकर आ रहे वाहन चालक महावीर प्रसाद ने बताया कि दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे वाहन चलाने में परेशानी हो रही है।
वाहन चालकों से अपील
कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। वाहन की गति धीमी रखें। आगे-पीछे की सभी लाइटें चालू रखें।

(फ़ोटो: गौरीशंकर शर्मा, सातलेरा)

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल अटल जनसेवा शिविर: लंबित मामलों की होगी समीक्षा, अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट लाने के निर्देश🟢 सेसोमूं स्कूल का 12वीं रिजल्ट शानदार, कॉमर्स में भावेश 94.6% के साथ टॉपर🟢 भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत: टीएम प्लाजा के व्यापारियों ने लगाया शर्बत सेवा शिविर, गुलाब और खस के शर्बत का किया वितरण🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम