NEXT 24 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे 11 पर कितासर से आगे एक कार और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के किसानों और गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने मदद के लिए अपने वाहन रोके और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार और पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर आपणों गांव सेवा समिति और एपीजे अब्दुल कलाम के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
सभी घायलों को उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में मेहराज पुत्र गुलाब कादिर (निवासी यूपी), उनकी पत्नी शबनम, पुत्रियां मदिया व मलाल, दीपक पुत्र रामधर यादव (निवासी वाराणसी), रितु यादव और वाहन चालक ज्ञानसिंह पुत्र रामस्वरूप (निवासी करौली) शामिल हैं।
डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर इनमें से 5 घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया। गनीमत रही कि घायलों को समय रहते कार से बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।





















