#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

19 साल की उम्र में फांसी चढ़े हेमू कालाणी को नमन: 103वें जन्मदिवस पर सिंधी समाज ने दी श्रद्धांजलि

By Next Team Writer

Updated on:

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर ही जन्मे थे वीर हेमू कालाणी, देशभक्ति नारों से गूंजा पार्क


NEXT 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अमर बलिदानी हेमू कालाणी के 103वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार सुबह सिंधी समाज द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7:15 बजे शहीद हेमू कालाणी पार्क में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुरलीधर संगवानी द्वारा हेमू कालाणी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

रवि रिझवानी ने बताया कि हेमू कालाणी का जन्म 23 मार्च 1923 को सिंध (अब पाकिस्तान) के सुक्कुर में हुआ था। उन्होंने मात्र 19 वर्ष की आयु में 21 जनवरी 1943 को देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। खास बात यह है कि उनका जन्मदिन उसी दिन पड़ता है, जिस दिन भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु का शहादत दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर श्रवण कुमार गुरनाणी, दुर्गा प्रसाद खट्टनाणी, गुलाबचंद दातवाणी, विजय बजाज, तरुण गुरनाणी, किशोर मोरवानी, खुशी बजाज, रमेश गुरनाणी सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मनोज उपाध्याय और तरुण गुरनाणी के नेतृत्व में “शहीद हेमू कालाणी अमर रहे”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम